11वीं, 12वीं के छात्रों को मिलेगी स्‍कॉलरशिप 1250 रुपए - Govt Employees News
Responsive Ads Here

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, December 21, 2015

11वीं, 12वीं के छात्रों को मिलेगी स्‍कॉलरशिप 1250 रुपए

नई दिल्ली। मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में एक प्रश्न के जवाब में कहा कि स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के छात्रों की स्‍कॉलरशिप को 2000 रूपये प्रति माह कर दिया गया है।
इसके साथ ही स्कूली स्तर पर छात्रों के प्रतिभा पोषण की पहल को आगे बढ़ाते हुए सरकार ने 11वीं एवं 12वीं कक्षा के छात्रों की स्‍कॉलरशिप की राशि को साल 2014-5 से 1250 रुपये प्रति माह कर दिया है।
मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतिभा खोज योजना के तहत प्रति वर्ष 1000 स्‍कॉलरशिप दी जाती है। मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले 10वीं के छात्र इस परीक्षा में उपस्थित होने के पात्र हैं।
 congress demands resignation
इसके तहत दो स्तरीय परीक्षा ली जाती है। इसमें अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण का प्रावधान है. स्मृति ने कहा कि युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एनसीईआरटी इस बारे में आईआईटी, आईआईएसईआर, एनआईटी जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ गठजोड़ कर रही है।

Post Top Ad

Your Ad Spot